कोतवाली घोसी की एक महिला ने बेटों काे बैंक से निकाले रुपये न देने पड़े इसलिए छिनैती की झूठी कहानी गढ़ दी। मामला छिनैती से जुड़ा होने पर प्रशासन हरकत में आ गया।
जांच पड़ताल के बाद मामला फर्जी निकला। अहमदपुर असना निवासनी बदरुनिशा पत्नी हसनैन ने सोमवार को कोतवाली में आकर बताया कि वह यूनियन बैंक से 45 हजार रुपये निकालकर नीचे आई। उसी समय एक युवक ने झपट्टा मारकर उससे रुपये छीन लिए।
घटना की सूचना पर कोतवाल राकेश जायसवाल पीड़िता को लेकर यूनियन बैंक गए। जांच पड़ताल एवं पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने घर जाकर बहू को दे दिए। बेटों से झूठ बोलने के लिए यह सब किया था। बताया कि उसे डर था कि उसके बेटे रुपये लेकर उसका दुरुपयोग करते। इसलिए उसने यह रुपये बहू को ही दे दिया। हालांकि पुलिस सूचना पर घंटों परेश्ाान रही।