फर्जी टीटीई बनकर रेल यात्रियों से धनवसूली कर रहे एक जालसाज को दुल्हपुर स्टेशन से आरपीएफ ने पकड़ा गया है। पुलिस आरोपी यशवंत को हिरासत में लेकर मऊ रेलवे स्टेशन स्थित थाने पर लाई।
साथ ही उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उपनिरीक्षक आरपीएफ अरविंद राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी यशवंत गाजीपुर जिले के मरदह थाने के बद्दोपुर गांव का निवासी है। वाराणसी से वया मऊ होकर लखनऊ जा रही कृषक एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास की बोगी नंबर एस-6 में घुसकर टिकट चेक करने के नाम पर लोगों से धनवसूली कर रहा था।
तभी किसी ने इसकी सूचना ट्रेन में चल रही स्कोर्ट को दिया। इस दौरान स्कोर्ट ने उसे पकड़ा। आरपीएफ आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान करेंगी।