फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच हजार का इनामी

Fri, 20 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली पुलिस ने चक्काबांध के पास शुक्रवार की सुबह चौकी प्रभारी टी रामाराव हत्याकांड के पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस बारह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।   
विज्ञापन


मालूम हो कि 5 जनवरी 2011 को जमानिया पुलिस चौकी प्रभारी टी रामा राव को लाठी-डंडे से पीट कर मार डाला गया था। इस मामले में 300 अज्ञात तथा 20 नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस पहले कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस ने फरार ककरैत गांव के नामजद आरोपी रामदरश के ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।

कोतवाली प्रभारी रामसिंह को सूचना मिली कि इस घटना का आरोपी चक्काबांध पर खड़ा होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस चक्काबांध पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसके लिए उसके ठिकानों पर कई बार छापेमारी भी की गई थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें