फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह रेलवे क्रांसिंग के समीप से पुलिस ने गुरुवार की रात अवैध शराब बरामद की। शराब के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, इनमें से एक प्रधानी का चुनाव लड़ने का इच्छुक है। शराब प्रधानी के चुनाव में मतदाताओं में बांटने के लिए मंगाई गई बताई जा रही। इसका खुलासा पकड़े गए लोगों ने ही अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के समक्ष किया।
विज्ञापन



शुक्रवार को सरायलखंसी थाने में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने पिपरीडीह रेलवे क्रासिंग के समीप मुखबिर की सूचना पर एक वाहन को संदिग्ध पाते हुए उसे रुकवाया।


जिसमें से नौ पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पेटियों में बंद शराब की शीशियों पर अंग्रेजी शराब के नकली रैपर लगे हुए थे, जबकि उस पर किसी गैर प्रांत के शराब का लेबल भी लगा हुआ था। पकड़े गए आरोपियों में वाहन चालक छोटेलाल पुत्र सर्वजीत निवासी सोनराईच ने बताया कि उसने वाहन मालिक संजय यादव के कहने पर गाजीपुर मरदह से शराब ली है।
विज्ञापन



 और खेप को खरगजेपुर लेकर जा रहा था। वाहन में चालक के अलावा इस बार पंचायती चुनाव में प्रधान पद लड़ने के इच्छुक बृजेश सिंह पुत्र कमला सिंह निवासी खरगजेपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। बृजेश सिंह ने बताया कि उसने चुनाव में अपने एक साथी के सहयोग करने की बात मान ली थी।


उसके साथी ने उसे फोन करके नौ पेटी शराब भिजवायी। शराब को वह अपने घर रखने के लिए चालक के साथ जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें