फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपयों से भरा झोला ले भागे उचक्के

विज्ञापन
घोसी के पकड़ी मोड़ के पास छिनैती के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : mau
विज्ञापन
घोसी नगर के पकड़ी मोड़ निवासी चीनी मिलकर्मी से वृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल सवार उचक्कों ने झोले में रखे दो लाख रुपयों से भरा झोला झपट्टा मारकर बदमाश ले भागे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पकड़ी मोड़ निवासी व चीनी मिल कर्मी अजय श्रीवास्तव वृहस्पतिवार को दिन में एक बजे यूनियन बैंक शाखा घोसी से किसी परिचित को देने के लिए दो लाख रूपये अपने खाते से निकाल कर झोले में रख कर पैदल ही पकड़ीं मोड़ जा रहे थे। अजय पकड़ी मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि बस स्टेशन की तरफ से आये मोटरसाइकिल सवार दो युवक झपट्टा मार कर रुपयों से भरे झोले को लेकर दोहरीघाट की तरफ भाग गए।घटना से हतप्रद अजय श्रीवास्तव ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही कोतवाल बीडी पाण्डेय सीओ राजकुमार  को सूचना देने के साथ पकडीमोड पहुच कर जानकारी लेने के साथ दुकानों में लगे सीसीटीवी को चेक किया।साथ ही पहुंचे सीओ राजकुमकार व मधुबन कोतवाल डीके श्रीवास्तव के साथ यूनियन बैंक पहुच कर तहकीकात किया।शाम को अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत जानारी ली और बदमाशों को शीघ्र पकड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें