कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की बलात्कार पीडि़ता की मां
को आरोपियों ने जेल से छूटने के बाद बुधवार की सुबह मारपीट कर घायल कर
दिया। आरोपी महिला पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
पीडि़ता की
मां ने इस मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी
है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ
तीन युवकों ने किशोरी को बहला
फुसलाकर काफी दिनों तक बलात्कार किया था।
किशोरी के गर्भवती होने पर मामला प्रकाश में आया। किशोरी की मां ने तीनों
आरोपियों के विरुद्ध कोपागंज थाने में 21 अगस्त को रेयाज, शाह आलम और बदरे
आलम
के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर
जेल भेज दिया। तीनों आरोपी जेल से जमानत पर छूटकर कुछ दिन पूर्व ही घर आए
थे। पीडि़त किशोरी से शादी के मामले में बातचीत
पर सुलह समझौते का भी
आरोपियों ने प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इससे गुस्से में आकर आरोपी
मंगलवार की सुबह किशोरी के घर पहुंच गए। किशोरी से पहले बातचीत कर मुकदमा
वापस लेने का दबाव बनाया।
पीडि़ता की मां ने जब मुकदमा वापस लेने से इंकार
किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीडि़ता की मां ने इस
संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी
थानाध्यक्ष
एसबी सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के
विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही तीनाें आरोपी पुलिस के गिरफ्त
में होंगे।