मर्यादपुर बाजार में शनिवार की रात चोरों ने दो दूकानों का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी सहित एक लाख से अधिक का सामान चुरा लिया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
मधुबन थाना क्षेत्र के फतेहबहादुर मौर्य निवासी मर्यादपुर नित्य की भांति शनिवार की रात अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। इनकी अगल बगल किराना और बीज भंडार की दुकान है। शनिवार की रात चोर आए और चैनल का ताला तोड़कर दुकान में रखा 21500 नगद, एक साइकल और 5 बोरी धान के बीज के साथ हजारों रुपये का किराना का सामान उठा ले गए।
चोरी गए कुल सामानों की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। घटना की जानकारी फतहबहादुर मौर्य को सुबह तब हुई जब वह दूकान खोलने के लिए आया। चैनल का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पाकर आस पास के अन्य दूकानदार भी मौके पर जुट गए। दूकानदारों से घटना के खुलासे की मांग की है।
इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।