फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता अधेड़ की हत्या कर शव खेत में फेंका

Mon, 18 Apr 2016 12:03 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना हलधरपुर क्षेत्र के मेउड़ी सहबलपुर गांव के सिवान में रविवार को गांव के ही एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव 52 वर्षीय बब्बन सिंह पुत्र अमरदेव सिंह की थी। वह 15 अप्रैल को पुत्र से पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गए थे। इस बीच परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन भी की। रविवार की सुबह उनकी लाश खेत में मिली। शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


 शव से दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी सहबलपुर गांव निवासी बब्बन सिंह का परिवार में उनके पुत्र पवन कुमार सिंह से किसी बात को लेकर 15 अप्रैल को विवाद हो गया। गुस्से में आकर बब्बन सिंह घर से निकले तो फिर वापस ही नहीं लौटे।


रात में उनके घर न आने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी खोजबिन भी की लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। रविवार को सुबह गांव के कुछ लोगों ने सिवान में एक हाईटेंशन बिजली के खंभे के नजदीक उनकी लाश देखी। चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ था और जगह-जगह चोट के भी निशान थे। शव से बदबू आ रही थी, इससे आशंका जताई जा रही है कि मौत कई दिन पूर्व की गई और शव यहां लाकर फेंक दिया गया हो।
विज्ञापन



क्यों की गांव से बिजली की खंभे की दूरी महज 100 मीटर भी नहीं है और प्रतिदिन लोगों का इधर उधर आना जाना लगा रहता है। बिजली के खंभे पर एक पुआल की रस्सी भी पाई गई जिस पर फांसी का फंदा लगा हुआ था। अगर यह मान भी लिया जाए कि उन्होंने फांसी लगाई है तो फिर उनका शरीर कैसे झुलसा हुआ था और चेहरे पर चोट कैसे लगी हुई है। घटना के दो दिन बाद तक आखिर क्यों नहीं किसी की नजर पड़ी।


अचानक रविवार की सुबह ही कैसे उनकी लाश प्रकट हो गई। इन सभी बातों को लेकर मौके पर सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीण भी यह आशंका प्रकट कर रहे थे कि उनकी हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है।


सूचना पाकर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक थानाध्यक्ष संदीप के साथ पहुंचे। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र पवन कुमार ने इस संबंध में तहरीर दी है। अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें