फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती के लिए युवक की हत्या

Sun, 08 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के सहादतपुरा निवासी सराफा कारोबारी संजय वर्मा के इकलौते बेटे आकाश वर्मा की अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी है। उसका शव रविवार को बलिया मोड़ स्थित रोजगार्डन में मिला।
विज्ञापन



आकाश का अपहरण उसके दोस्तों ने ही छह नवंबर को किया था। उसकी हत्या के बाद उसके पिता से 40 लाख रुपये फिरौती मांगी थी।


 पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसपी  शिवप्रसाद उपाध्याय ने रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को दी।


सहादतपुरा मोहल्ला निवासी सराफा कारोबारी संजय वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र आकाश छह नवंबर की शाम को घूमने जाने की बात कह कर घर से  निकला।


देर रात उसके पिता के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने 40 लाख रुपये फिरौती मांगी। इससे सहमे परिवारीजनों ने आकाश की काफी खोजबीन की पर कुछ पता न लगने पर देर रात पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने आकाश के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। काल डिटेल और अन्य सूत्रों की सूचना के बाद दोनों अपहर्ताओं महुआबारी निवासी राजविजय यादव पुत्र रामभवन यादव और पावर हाऊस कालोनी निवासी यशवंत राव पुत्र रामबरन राव को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



 उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रविवार की सुबह चंद्रभानपुर स्थित रोज गार्डन से आकाश का शव बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार यशवंत राव ने आकाश को छह नवंबर की शाम को ब्रह्मस्थान मिलने के लिए बुलाया था। यहां से रामविजय यादव, यशवंत राव एवं आकाश वर्मा तीनों एक ही बाइक से रोज गार्डन गए।


 वहां टहलते हुए तीनों पार्क में झाड़ी के पास गए। यहां पर दोनों ने गमछे से आकाश का मुंह ढक दिया और ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।


 इसके बाद उसके पिता को फोन कर 40 लाख की फिरौती मांगी। बदमाशों ने बताया कि आकाश को जिंदा रखकर फिरौती मांगना काफी खतरनाक था। इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें