फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वकील की मौत

Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सिकटिया मोड़ पर अधिवक्ता जयराम यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जिला अस्पताल पर विलाप करते परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
दीवानी कचहरी के अधिवक्ता जूनियर बार के पूर्व मंत्री व फतेहपुर मंडाव ब्लाक के कवलसागर गांव के पूर्व प्रधान जयराम यादव की सोमवार की शाम साढ़े चार बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन



उनके निधन की खबर सुनते ही सैकड़ों अधिवक्ता तथा शुभचिंतक जिला अस्पताल पहुंच गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अली रजा ने भी जिला अस्पताल में परिवारीजनों को ढाढ़स बधाया। अधिवक्ता की मौत सरायलखंसी क्षेत्र के सिकटिया ओवर ब्रिज के निकट एक जाईलों कार की टक्कर से हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


अधिवक्ता जयराम यादव पुत्र सीताराम मधुबन थाना क्षेत्र के कवलसागर गांव के रहने वाले थे। नगर में उनका आवास पुरानी तहसील मछली मंडी के पास है। सोमवार को वह अपने गांव से कुछ सामान ट्रैक्टर पर लदवाकर खुद मोटरसाइकिल से आ रहे थे। सिकटिया ओवरब्रिज के पास पीछे से आई जाइलो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। 
विज्ञापन



हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोग व उनके एक रिश्तेदार उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में वकील जिला अस्पताल पहुंच गए।


इनमें सीओ सिटी सुशील कुमार के साथ बार के अध्यक्ष शमसुल हसन, महामंत्री दारोगा सिंह, एसएन सिंह, श्रीप्रकाश यादव, शिवदत यादव, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, फतेहबहादुर सिंह, राजेश सिंह राज, अरविंद तिवारी, प्रमोद साहनी, अश्वनी सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। बाद में एसओ सरायलखंसी ज्ञानेश्वर मिश्र ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें