फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में डीसीएम चालक की मौत

Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर बैरागल गांव के पास पिकअप पलटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हाईवे पर कोखराज के समीप रविवार की रात हुए सड़क हादसे में चायल कस्बे के रहने वाले डीसीएम चालक की मौत हो गई। रात में वह चायल से भिंडी लादकर मेरठ मंडी जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे का रहने वाला जमील अहमद (25) पुत्र जुम्मन डीसीएम चालक था। रविवार की रात वह चायल से भिंडी लादकर मेरठ मंडी लेकर जा रहा था। आधी रात जैसे ही वह कोखराज के समीप पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर डीसीएम सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम चालक जमील अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। वाहनों की टक्कर से हुई जोरदार आवाज से हड़कंप मच गया। आसपास के घर के लोग घबराकर बाहर निकल आए। दुर्घटना देख लोगों ने इसकी जानकारी कोखराज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे चालक की लाश को बाहर निकलवाया। साथ ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते हुए घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक अपना वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें