फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोप लगा पेड़ से बांधकर पीटा

Tue, 19 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग गांव में एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर प्रभारी एसएचओ राकेश जायसवाल पहुंचे और आरोपी को छुड़ाया। पीटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन



घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग गांव निवासी एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने साइकल चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उसे पेड़ से बांध दिया। काफी पिटाई के बाद भी साइकल का कोई पता नहीं चला।


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीटने वाले गांव के ही मानसिंह एवं दान सिंह को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि आरोपी को शक के आधार पर दोनों व्यक्तियों ने पीटना शुरू किया। साइकल चोरी का पता न बताने पर दोनों आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने राजकुमार को छुड़ाया और पीटने वाले मान सिंह और दान सिंह को थाने लाया। आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें