फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Mon, 04 Sep 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
विज्ञापन
शहर कोतवाली के सहादतपुरा स्थित एक काम्पलेक्स स्थित कपड़े की दुकान में चोरी के बाद चोरों के पकड़े जाने के बाद बरामद माल।
विज्ञापन
मऊ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा अपराध एवं अपराधियों क विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गत दिनों नगर के जानकी कांपलेक्स में हुई चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ चोरी गए लगभग चार लाख से अधिक के सामान को बरामद किया। इसका खुलासा सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

नगर के सहादतपुरा स्थित स्वदेशी काटन मिल के समीप स्थित जानकी कांप्लेक्स में एक सितंबर को चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में शिवेंद्र उर्फ दीपक गुप्ता ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। पुलिस इस मामले में चोरी  गए दूकान के आस पास की दुकानों के सीसीटीवी की फुटेज की जांच पड़ताल कर रही थी। इस जांच में तीन संदिग्ध एक सीसीटीवी फुटेज में दूकान के आस पास घटना के दिन आते एवं जाते दिखाई पड़े। इन सभी अभियुक्तों की फोटो क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा बनवा कर मुखबिरों एवं पुलिस कर्मियों में वितरित की गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र मिश्रा की टीम ने फोटो के आधार पर सभी तीनों संदिग्धों को चिह्नित किया एवं लगातार दबिश देते रहे। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गए सभी माल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रोशन भारद्वाज निवासी मुंशीपुरा अपने दो साथियों के साथ दुकान में चोरी करना एवं माल को अपने घर एवं अली बिल्डिंग के सुनसान घर में छिपा कर रखना कबूल किया गया। पकड़े गए उसके दो साथी अंगद खरवार पुत्र रामदरश खरवार निवासी मुंगमास थाना कोपागंज, रतन चौधरी पुत्र अशोक निवासी सेल टैक्स गली मुंशीपुरा थाना कोतवाली को भी पुलिस ने संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर चालान न्यायालय कर दिया। चोरी गये कुल सामानों की कीमत कपड़ा, जूता, मॉनिटर, बेल्ट आदि की 4,46,240 रुपया का आंकलन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें