फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर हमले में दो नामजद

Wed, 15 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे के घर पर हुए हमले के तीसरे दिन भी कार्रवाई न होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को आंदोलन की तैयारी कर रहे थे पर भाजपा जिलाध्यक्ष   सुनील गुप्ता ने समझा-बुझा कर उन्हें शांत करा दिया। दूसरी तरफ हमले में घायल युवक पंकज सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने      रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें पीड़ित युवक ने दो नामजद सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन

 
होली के दिन हुड़दंग के बीच कुछ मनबढ़ भीटी मुहल्ला स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे के घर पर पहुंचे और हंगामा करते हुए उन पर हमला कर दिया। मुहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो मनबढ़ उन पर भी हमलावर हो गए। घटना से मुुहल्ले में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को पुलिस प्रशासन के विरुद्घ सड़क पर उतरने का मन बना रहे थे। जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने उन्हें समझाबुझा कर शांत करा दिया।

उधर, सीओ सिटी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुन्ना दूबे ने कोई तहरीर नहीं दी है। घायल युवक पंकज सिंह ने मंगलवार की शाम को तहरीर दी है। इसके आधार पर निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला निवासी अंशु और अंकुर पुत्रगण कृष्णा   सिंह और एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों से ज्ञात हुआ कि दर्ज मामले में आरोपितों को बसपा के नवनिर्वाचित विधायक मुख्तार अंसारी के प्रतिनिधि का खास बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें