फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली उत्पादों की फैक्ट्री पकड़ी, संचालक बंदी

विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने नकली सामान बरामद कर आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : mau
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजूपताना मुहल्ले में रविवार को ब्रांडेेड कंपनियों के नाम से नकली उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से ब्रांडेक कंपनियों के डुप्लीकेट उत्पाद बरामद करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया। पुलिस बरामद सामान की कीमत पांच लाख बता रही है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के सामानों में गुणवत्ता की कमी की शिकायतें आ रही थीं। इसे लेकर कंपनियों के डीलरों के माध्यम से शिकायत कंपनी के अधिकारियों तक पहुंची।
विज्ञापन


अनुसंधान इनवेस्टिगेशन एवं सिक्योरिटी प्रा. लि ने अपने एक अधिकारी को इसकी जांच के लिए भेजा। अधिकारी ने कई दुकानों पर इन उत्पादों के नमूने देखे तो उन्हें वास्तविकता का पता चला गया। कई सामानों पर ब्रांडेड कंपनियों के नकली रैपर लगे थे। कंपनी के अधिकारी ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने नवागत प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह को जांच के निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक ने अपने मुखबिरों से जानकारी के बाद राजपूताना मुहल्ले एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस को यहां कई ब्रांडेड कंपनियों के नकली चायपत्ती, तेल और पैकिंग के अन्य सामान बरामद बरामद हुए।

पुलिस ने यह नकली कारोबार करने वाले राजेश पुत्र स्व. मोती को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मुहल्ले मे पुलिस के पहुंचने और छापामारी की सूचना पर इलाकाई लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में उन्हें पता चला कि मुहल्ले में यह सब हो रहा था। बरामद सामान में नामचीन कंपनियों की चाय 2334 पैकेट (250 ग्राम), खुली चायपत्ती 50 किलोग्राम, खाली रैपर 1535, खुला तेल 50 लीटर, खाली 2433 शीशी, लेबल (100 ग्राम) 4030. बोतलों के ढक्कन 2530 पीस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें