फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन को लगी गोली

विज्ञापन
गोली से घायल पिंटू को जिला अस्पताल ले जाते परिजन। अमर उजाला - फोटो : mau
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर हड़हुआ बनगांवा गांव निवासी पूर्व प्रधान के घर बुधवार को बिजली की वायरिंग कर रहा इलेक्ट्रीशियन पिंटू संदिग्ध हाल में गोली लगने से घायल हो गया।  उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, घायल के चाचा ने मामले में पूर्व प्रधान दीप नारायण यादव के विरुद्ध कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें प्रधान पर भतीजे को गोली मारने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज होते ही पूर्व प्रधान घर छोड़ कर फरार हो गया।  
विज्ञापन


 घायल पिंटू के चाचा अतवारु राम पुत्र स्व. खोतरी घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर भीखमपुर गांव के निवासी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा पिंटू राम (19) पुत्र स्व. अवधू राम अपने गांव के निवासी सुनील यादव पुत्र किशुन यादव के साथ मिलकर बिजली का काम करता है। इस समय दोनों घोसी कोतवाली के बनगांवा गांव निवासी पूर्व प्रधान दीपनारायण यादव के नवनिर्मित मकान में वायरिंग कर रहे थे। बुधवार को काम करने के दौरान पूर्व प्रधान ने पिंटू राम पर फायरिंग कर दी। गोली पिंटू के पेट में लगी। पिंटू को उसके साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल पिंटू की चाची विद्यावती और बहन रेखा ने बताया पिंटू मंगलवार को काम पर नहीं गया था।

बुधवार को 8 बजे सुबह पूर्व प्रधान दीपनारायण यादव स्वयं बाइक से आए और उसे साथ ले गए। एक बजे के बाद उसके गोली से घायल होने की सूचना मिली। घायल पिंटू के माता,पिता की मृत्यु पूर्व में हो गई थी। पिंटू के चार भाई और एक बहन हैं। पिंटू की अभी शादी नहीं हुई है। क्षेत्राधिकारी घोसी अनिल कुमार ने बताया कि  असलहे से चली गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें