फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने तीनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां वाराणसी में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इरशाद अली (22) शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के कलान गांव का निवासी था। वह अपने मित्र गुलशेर (35) पुत्र मेंहदी हसन शाहजहांपुर जिले के काट थाना क्षेत्र के पुवेरिमापुर गांव निवासी के साथ सरायलखंसी थाने के बड़ा गांव के पास किराए पर मकान लेकर क्षेत्र में हींग बेचने का काम करता था। रविवार की रात में दोनों शौच के लिए सड़क पर निकले थे कि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान इरशाद अली की मौत हो गई।

दूसरी घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास सोमवार की दोपहर में बाइक और की कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार फैजुल हक (45) मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भीरा गांव निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, वहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी इलाज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें