फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर चोरी

Thu, 18 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में एक अधिवक्ता के घर मंगलवार की रात चोर ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवर उठा ले गए। घटना के वक्त अधिवक्ता का परिवार घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


अधिवक्ता अनिल राय कई दिन से बीमार हैं। वे चंडीगढ़ स्थित आर्मी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। उनके पुत्र वहीं आर्मी में सर्विस करते हैं। पूरा परिवार एक माह से वहीं है।

मंगलवार की रात चोरों ने अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर दो कमरों को खंगाला। चोर यहां रखे दो आलमारी तथा बक्से तोड़कर उनमें रखे 12 चांदी के सिक्का, एक चांदी का थाल, एक चांदी की कटोरी, एक चांदी का नारियल,
विज्ञापन


पांच अदद कसैली, दो जोड़ी पायल, सोने की पांच अंगूठी, मांग टीका, नथिया तथा चार चूड़ी चुरा कर चंपत हो गए। गायब हुए जेवर के मूल्य करीब दो लाख रुपये आंकी गई।

बुधवार को अधिवक्ता के पड़ोसी प्रेम प्रकाश राय ने उनके घर का ताला टूटा देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद कोतवाली से दो सिपाहियों ने आकर घटनास्थल का जायजा लिया।

परिवार का कोई सदस्य मौजूद न होने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं किया जा सका है। चंडीगढ़ से अधिवक्ता के पुत्र ने आलमारी और बक्सों में रखे जेवरों का विवरण बताया। ये सभी जेवर गायब थे।

हालांकि एक आलमारी रखे आर्टिफिशियल गहनों को चोरों ने छुआ तक नहीं। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है लेकिन घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें