दबंगों ने सगे भाइयों समेत तीन को लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया। खैराडा (मटौंध) निवासी श्याम बाबू (22), उसका भाई अशोक (40) व भाभी उर्मिला (35) को मंगलवार की शाम पड़ोसी पांच लोगों ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घटना के पीछे मामूली विवाद बताया गया।
उधर, मसुरी गांव निवासी लवलेश (18) बुधवार को सुबह बाइक पर बांदा आते समय गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में सिविल लाइन निवासी विवेकानंद (35) मंगलवार की शाम अतर्रा जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। अंडौरा (कमासिन) निवासी गुलफाम (23) बुधवार की शाम खेत से लौटते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।