फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर नगदी सहित लाखों के जेवरात उड़ाए

Fri, 16 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इंदरपुर भलयां गांव में बुधवार की रात चोरों ने घर के पीछे सेंध लगाकर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया। घरवालों ने गुरुवार की सुबह घर में सेंध लगा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को चोरी की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन



सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव के चौहान बस्ती निवासी रामाश्रय चौहान का मकान गांव के पश्चिम तरफ इंदरपुर भलयां के सिवान में है। बुधवार की रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद बाहर सोने चले गए।


 रात में चोरों ने मकान के पीछे से दो स्थानों पर सेंध लगाकर से तीन अटैची, बक्से में रखा दो सोने नथिया, मंगलसूत्र, तीन जोड़ी कनफूल व चांदी की हंसुली, चार जोड़ी पायल के अलावा कपड़ा व बीस किलो अरहर की दाल उठा ले गए। पीड़ित परिवार के शरीर पर जो कपड़ा है उसके अलावा चोरों ने सभी का कपड़ा तक चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन



गुरुवार की सुबह पीड़ित की मां जब घर में भूसा लाने गई तो घर में सेंध लगी देख बेसुध हो गई। कमरे में जाकर देखा तो अटैची बाक्स आदि गायब थे। चोरी की जानकारी होने पर आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। खोजबीन करने पर घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में पड़ी हुई खाली तीन अटैची मिली। किसी ने फोन करके घटना की जानकारी सरायलखंसी थानाध्यक्ष को दिया। पीड़ित ने इस बाबत तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें