दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरहीं बरजना गांव निवासी एक व्यक्ति से मोबाइल पर ठग ने एटीएम कार्ड का नंबर पूछा और उसके खाते से 70 हजार रुपये उड़ा दिए। पैसा खाते से निकल जाने की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब वह बैंक में पैसा निकालने गया। इस संबंध में पीड़ित ने बैंक से डिटेल निकलवा कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही बरजला निवासी धर्मदेव यादव पुत्र बुद्धू यादव हाल में ही कुवैत से कमाकर घर आया है।
इन दिनों वह अपना घर बनवा रहा है। 13 मई को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात फोन आया और उससे एटीएम नंबर को दुरुस्त करने के लिए एटीएम नंबर पूछा।
एटीएम नंबर बताने के बाद उसके मोबाइल पर एक नंबर से मैसेज आया। कनफर्म करने के लिए फिर से जालसाज ने फोन किया। इस बार कई बार प्रक्रिया के बाद भी उसे अपने ठगी का एहसास नहीं हुआ। अगले दिन जब वह अपने बैंक पहुंचा और खाते से पैसा निकालने गया तो उसके होश उड़ गए। खाते से सारा धन निकाल लिया गया।
बैंक मैनेजर से संपर्क किया तब जाकर पता चला कि उसके खाते से इंटरनेट बैंकिंग से खरीदारी गुड़गांवा एवं महाराष्ट्र से की गई। थक हारकर पीड़ित ने दोहरीघाट थाने में जाकर संबंधित मोबाइल नंबर पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घनओं पर रोक लगया जाएगा।