सोमवार को जिले के विभिन्न थाने की पुलिस ने 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। मधुबन पुलिस ने अशोक चैहान पुत्र जमुना चौहान, बीकेश पुत्र रामजीत निवासी भवरापुर तथा गनेश पुत्र बृजभूषण निवासी रामतिवारी थाना मधुबन को पकड़ा। वहीं मुहम्मदाबाद पुलिस ने नोखा देवी पत्नी जीयूत , खिरजावती पुत्री जियूत निवासीगण सूरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद तथा घोसी पुलिस ने रईश अहमद पुत्र अब्दुल हसन को गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में दोहरीघाट पुलिस ने सुरेश पुत्र बनवारी, ओमप्रकाश पुत्र नरेश निवासी पतनई बुजुर्ग , प्रकाश सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी खटिकटोला, छोटू पुत्र बलीराम निवासी फूलवरियां को पकड़ा। वहीं कोपागंज पुलिस ने डाडीघास से फरार चले रहे वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र लालजी, उषा पत्नी लालजी को गिरफ्तार किया। वहीं, मुहम्मदाबाद पुलिस ने वांछित अभियुक्त अजय कुमार पुत्र सुरेश निवासी देवा विध्यावल को टड़वा जरगर क्षेत्र से पकड़ा।