फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुरचट्टी स्थित एक जनसेवा केंद्र का शटर तोड़कर शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने 14 हजार रुपये नकदी सहित लाखों का सामान पार कर दिया। दुकान से चोरी की जानकारी रविवार को दुकानदार को दुकान खोलने के दौरान हुई। पीड़ित ने घटना के संबंध में घोसी कोतवालील में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी ओमनाथ निषाद पुत्र सत्यनाथ निषाद की प्यारेपुरचट्टी पर ओम तथागत इंटर प्राइजेज जन सेवा केंद्र है। रोजाना की भांति शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार की सुबह ओमनाथ के बाहर चले जाने से उसका छोटा भाई जयनाथ दुकान खोलने पहुंचा। जहां दुकान का शटर टूटा देखकर वह हतप्रभ रह गया। जांच में दुकान के कैशबाक्स में रखा साढ़े 17 हजार हजार रुपया नकद सहित 35 मोबाइल और एक लैपटॉप सहित करीब एक लाख कीमत का सामान गायब था। पुलिस मामले की जानकारी होने पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें