घोसी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक महिला की तहरीर पर उसके पति सहित उससे ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़न का मामला दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के नवसेमर गांव निवासी सीमा यादव पुत्री गिरीश यादव ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व घोसी कोतवाली क्षेत्र के चक मुसैयद गांव निवासी रमेश पुत्र चंद्रिका से हुई है। जहां उसके गर्भवति होने पर उसके पति, ससुर और सास ने उसे विश्वास में लेकर गर्भपात करा दिया। वहीं कुछ माह बाद उसे अपने मायके से पांच लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर दवाब बनाने लगे, विरोध करने पर आए दिन उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। जहां कुछ दिन बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया, जहां वो अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।