तहसील क्षेत्र के गांगेबीर स्थित विपणन शाखा पर बुधवार को तौल कराने को लेकर दो लोगों ने विपणन निरीक्षक से अभद्रता कर बैठे। जिसको लेकर विपणन निरीक्षक ने मधुबन थाने में एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा कर लिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार विपणन निरीक्षक अमरदीप दुबे ने आरोप लगाया कि बुधवार को दुबारी निवासी अखिलेश सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ केंद्र पर पहुंचे। जहां उनके द्वारा कुछ किसानों को गेंहू क्रय करने की बात कही गई। जिस पर विपणन निरीक्षक द्वारा नियमानुसार तौल करने की बात कही। इस बात से नारात अखिलेश सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति ने उनसे अभद्रता कर दिया। इससे क्रय केंद्र पर दो से तीन घंटे तक तौल नहीं हो सकी। वहीं दूसरे पक्ष से अखिलेश सिंह ने विपणन निरीक्षक पर घटतौली का आरोप लगाते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर घटतौली की जाती है। जिसकी शिकायत उसके द्वारा जिले के अधिकारियों से करने से नाराज होकर विपणन निरीक्षक द्वारा उसे फसाया जा रहा है। उधर विपणन निरीक्षक ने मधुबन थाने में अखिलेश सिंह तथा एक अन्य के खिलाफ अभद्रता तथा कामकाज में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।