फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी लूट कांड में एक पकड़ा गया, 57 बोरी डीएपी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पड़री गांव स्थित काझा फतेहपुर मार्ग पर पड़री नेवादा साधन सहकारी समिति से 75 बोरी डीएपी लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 57 बोरी डीएपी बरामद कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि नेवादा साधन सहकारी समिति पड़री नेवादा के गोदाम के दरवाजे का ताला तोड़ कर बदमाश 75 बोरी डीएपी पिकअप पर लादकर फरार हो गए। गुरुवार की रात पुलिस ने चोरी के 57 बोरी डीएपी और पिकअप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष नगपुर पुलिया पर पहुंचे गए और चिरैयाकोट की तरफ से आ रही पिकअप को रोकवाया। पिकअप रुकते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए पिकअप पर सवार एक व्यक्ति भाग निकला जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो पिकअप सेें 57 बोरी डीएपी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचन्द निवासी मीरपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर बताया। पुलिस डीएपी लदी पिकअप को थाने लाई। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें