भीम आर्मी के पदाधिकारी पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय तालाब चौराहे पर महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा का एक होर्डिंग गुरुवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया, जिससे आक्रोशित होकर भीम आर्मी ने तालाब चौराहे पर जमकर नारेबाजी की। बाद में इसे लेकर थाना कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।
शुक्रवार की सुबह भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो वह तालाब चौराहे पर एकत्रित हो गए और जमकर नारेबाजी की। बाद में कोतवाली भी पहुंचे। वहां भीम आर्मी एकता मिशन के अध्यक्ष प्रकाशचंद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मौके पर चौ.विजेंद्र सिंह, दिनेश देशमुख, सुमित कुमार, विमलेश, विष्णु कुमार ठेकेदार, रोहित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि थे।