फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरी से लापता बालक गोंडा में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना अंतर्गत अदरी नगर पंचायत के मेन रोड के समीप बुधवार को लापता हुआ बालक शनिवार को गोंडा रेलवे स्टेशन पर बरामद किया गया। जीआरपी की सूचना पर बालक का पिता वहां पहुंचे। जीआरपी ने बालक को सुपुर्द कर दिया ।
विज्ञापन

अदरी नगर पंचायत के मुहल्ला कोट निवासी हसनैन खान (12) बुधवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। तमाम जगह तलाशने के बाद उसका पता नहीं चला तो पिता ने गुमशुदगी का थाने में सूचना दी। हसनैन के अनुसार वह अपने दोस्त को इंदारा स्टेशन पर छोड़कर वापस घर जा रहा था कि रास्ते में तीन की संख्या में बोलेरो से निकले लोगों ने उसके मुँह पर रुमाल सूंघा कर गाड़ी में बैठा लिया। बालक को बेहोशी हालत में लेकर जा रहे थे कि लखनऊ के पास गाड़ी रोक चाय पीने चले गये । इस बीच बालक को होश आया और इधर उधर देख वह भाग निकला। वहाँ से किसी तरह ट्रेन पकड़ कर गोंडा स्टेशन पर पहुँच कर जीआरपी थाना पहुचकर आप बीती बताया। बालक की बातें सुनकर जीआरपी ने उसके पिता को मोबाइल पर सूचना दिया। इधर बालक के लापता होने से उसके परिवार वाले परेशान थे। हसनैन के पिता ने कोपागंज पुलिस को तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर के अधार पर बालक की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। उधर बालक के बारे में सूचना मिलते ही हसनैन के पिता गोंडा जीआरपी थाने पहुंचे। पुलिस ने बालक को पिता को सुपुर्द कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें