फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश सिंह काका की पेशी को लेकर कचहरी में हुई सघन तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बीते वर्ष हुए हत्या के मामले में आरोपी रमेश सिंह काका की पेशी को लेकर मंगलवार को कचहरी परिसर में सीओ नगर राजकुमार के नेतृत्व में सघन तलाशी ली गई। कचहरी गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने परिसर में आने जाने वाले प्रत्येक लोगों की तलाशी लेने के बाद ही कचहरी परिसर में प्रवेश करने दिया। इसे लेकर कचहरी के मुख्य द्वार पर वादकारियों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

बताते चले मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर चार फूलचंद पटेल के न्यायालय में नसीपुर गांव में 23 जून 2017 को मुहम्मद यूनूस की हुई हत्या के मामले में की सुनवाई होनी थी। मामले में परदहां ब्लाक के पूर्व प्रमुख रमेश सिंह काका सहित कई लोग आरोपी है। इस मामले में साक्ष्य पूरा हो गया है। जिसमें आरोपियों का बयान दर्ज होना था।
इस मामले में पुलिस ने रमेश सिंह को नैनी जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया। लेकिन आरोपियों का बयान रेकार्ड नहीं हो सका। जिसके चलते एडीजे ने सुनवाई के लिए पांच अक्तूबर की तिथि नियत कर दी। इस मामले में रमेश सिंह की पेशी को लेकर सीओ नगर के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स कचहरी परिसर में डटी रही। आने जाने वाले लोगों की तलाशी ली गई। साथ खोजी कुत्ते के माध्यम से भी कचहरी परिसर में निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें