फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपागंज की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र में शासन प्रशासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए इन दिनों लकड़ी माफिया काफी सक्रिय हैं। रात तो छोड़िए दिन के उजाले में पुलिस के साथ मिलकर हरे पेड़ काट कर उन्हे ट्रैक्टर ट्रालियों पर लाद कर कस्बा चौक होते हुए अपने मुकाम तक आसानी से जा रहे है। हालांकि वहां पुलिस पिकेट भी होती है। बावजूद ये करोबारी बड़ी ही आसानी से उक्त रास्ते से गुजर जाते है। लेकिन पुलिस अपना हिस्सा लेकर चौक जैसे स्थानों पर आंखें बंद किए रहते हैं। जिससे माफियाओं को अपने कार्य को अंजाम देने में कोई डर नही लगता।
विज्ञापन

बुधवार को कोपागंज चौक होते हुए लकड़ी माफिया बेख़ौफ पुलिस के सामने से ही ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर हरे पेड़ ले जा रहे थे। यह कार्य केवल एक दिन का नहीं बल्कि प्रतिदिन का है। हालांकि वहां पुलिस पिकेट भी होती है जैसे ही गाड़ियां वहां से गुजरती हैं, या तो वहां से हट जाते हैं या उधर देखते ही नहीं आम जनता कुछ कहती भी है तो अनसुना कर देते हैं। यही कारण है कि दिन के उजालो में भी कार्य को आसानी से अंजाम देने में परहेज नहीं कर रहे। क्षेत्र के भगीरथ देवेंद्र, रंजीत, मोती, राजेश, गुलाब आदि का कहना है कि जिस हिसाब से लकड़ी माफिया पेड़ों की कटाई कर रहे हैं तो दिन दूर नहीं जब लोग शुद्ध हवा के लिए भी तरसेंगे। प्रशासन के दावे एवं आदेश को ताख पर रख लकड़ी माफिया स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बेख़ौफ़ होकर अपने कार्य को कर रहे हैं। क्षेत्र के सहरोज व अन्य स्थानों पर हो रहे अवैध पेड़ो के कटाई के बावत पूछे जाने पर स्थानीय पुलिस ने बताया कि ने कहना है कि इस तरह की अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो संबंधित के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें