फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों में हजारो की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की रात चोरों ने ताबड़तोड़ दो दुकानों में चोरियां की। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पहली चोरी मुहम्मदाबाद-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित ब्लॉक परिसर के निकट देशी शराब की दुकान में हुई। दूसरी चोरी किराने की दुकान में हुई। इसके अलावा एक कपड़े की दुकान में चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन

रोडवेज स्थित देशी शराब की दुकान की बिक्री का रुपया आलमारी में रखा हुआ था। रात्रि में चोरों ने सेंध लगाकर लगभग 60 हजार रुपये नगदी चुरा लिए। सेल्समैन दिनेश सिंह ने चोरी की तहरीर स्थानीय पुलिस को दी है। इसके अलावा सब्जी मंडी के निकट राजेश कश्यप निवासी कोइरीपुरा आटा चक्की के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने बॉक्स में रखे लगभग 2000 रुपए व सामान चुरा लिया । साथ ही इसी मार्ग पर सब्जी मंडी के निकट रामलाल मौर्या के भी किराने की दुकान के ताला तोड़कर हजारों रुपये के समान व नगदी ले गए। इसी रोड पर सब्जी मंडी के पास एक रेडीमेड कपडे़ की दुकान में चोरी का प्रयास किया। चोरों ने चैनल का दो ताला तोड़ दिया लेकिन इसके भीतर लगे शटर का ताला तोड़ रहे थे कि पुलिस के साइरन की आवाज सुनकर भाग गए । चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई । दुकान मालिक कस्बा दानिश पुत्र यूनुस ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। इस बाबत सीओ अनिल कुमार का कहना है कि चोरियों का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ्ज्ञ ही रात में गश्त तेज करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें