फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के सुरक्षा गार्ड को मनबढ़ों ने पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित एक निजी क्षेत्र के बैंक के मुख्य गेट गार्ड को गुरुवार की रात दो अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गार्ड ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के कुंडा शरीफपुर निवासी गुड्डू सिंह पुत्र जनार्दन सिंह ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक पर सुरक्षा गार्ड है। गुरुवार की रात दो अज्ञात बदमाशों वहां पहुंचे और उसके सिर पर हमला किए, लेकिन हेलमेट के चलते वह बच गया। जिसके बाद दोनों बदमाशों ने उससे मारपीट कर अधमरा दिया।
विज्ञापन

बताते चले कि 3 फरवरी 2018 को अज्ञात चोरों द्वारा बैंक का एटीएम का शटर तोड़कर प्रयास किया था। इससे पहले चोरों ने एटीएम के आगे प्रकाश के लिए लगे लाइट तथा सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया था। लेकिन इसीबीच सुरक्षा गार्ड के आ जाने से चोर अपने इरादे में सफल नहीं हो सके। पीड़ित सुरक्षागार्ड की माने तो इस घटना के बाद वो आशंकित था और किसी घटना से बचने के लिए हेलमेट पहनकर ड्यूटी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें