फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैट्री फटने से डीसीएम में बनी आग की शोला

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना बाजार के पास शुक्रवार की दोपहर कबाड़ लदी डीसीएम की बैट्री अचानक फट गई। इस घटना में डीसीएम में आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही ड्राइवर ट्रक से फरार हो गया। कबाड़ लदे ट्रक में आग लगने से कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गई और उसकी टंकी तेज आवाज के साथ फट गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाजीपुर से एक डीसीएम कबाड़ लेकर कानपुर को जा रही थी। सरसेना बाजार से 500 मीटर पहले ही डीसीएम में लगी बैटरी से लगे तार जलने लगे। जिस पर चालक और खलासी डीसीएम को रोककर उसे दुरुस्त कर रहे थे कि अचानक बैटरी फट गई। जिससे ट्रक की टंकी फटने से डीसीएम में आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर जान बचाते हुए ट्रक से कूदकर फरार हो गया। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पर चिरैयाकोट थाने की पुलिस तथा फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायरब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें