फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बैरीसाथ गांव में जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। देर शाम तक दूसरे पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के बैरीसाथ गांव निवासी शंकर तथा अमरनाथ के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को अमरनाथ द्वारा संबंधित जमीन पर कुछ निर्माण कराने के लिए ईंट रखवाया जा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर शंकर और उसके परिजनों ने विरोध किया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष से शंकर (55), राजू (45) रंजन (25) तथा रोशन (15 ) घायल हो गए। गांव में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल राजू तथा रंजन का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर इस मामले में पुलिस ने शंकर की तहरीर पर दूसरे पक्ष के अमरनाथ सहित 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। देर शाम तक दूसरे पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें