फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के चौबीस घंटा बाद भी लगी टीमों के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम गांव में बुधवार की सुबह हुई आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का खुलासा करने के लिए लगाई गई दो टीमों के हाथ घटना के चौबीस घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी खाली है। इस दौरान पुलिस के प्रति पीड़ित परिवार के सदस्यों और शुभेच्छुओं का आक्रोश बरकरार है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम को मृतक के परिजनों ने झिड़ते हुए भगा दिया। दूसरी तरफ गुरुवार को गांव के लोग घटना से भयभीत दिखे साथ ही गांव में सन्नाटा पसरा था, साथ ही रह रह कर मृतक के घर से करुण क्रंदन उठ रहा था। जो सभी के कानों को चीर रहा था।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाने के बढुआ गोदाम निवासी और आरटीआई कार्यकर्ता की बदमाशों ने गांव के चट्टी पर उस समय गोली मारकर हत्या कर दिया, जब वो घर से चाय पीने के लिए बाजार आए थे। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट लगाए थे। घटना के बाबत मृतक की पत्नी शीला ने थाने में गांव निवासी और प्रधान पति शैलेंद्र यादव उसके चचेरे भाई गुड्डू यादव और अपराधी लालू यादव को नामजद तथा छह अज्ञात बदमाशों को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें नामजद शैलेंद्र यादव पर आरटीआई के द्वारा किए गए खुलासे के बाद उपजी रंजिश को बताया गया है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने इस घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमों को लगाया। लेकिन चौबीस घंटा बीतने के बाद भी पुलिस की टीम इस मामले में कोई सफलता हासिल नहीं कर सकी। दूसरी तरफ प्रधान शैलेंद्र के परिवार के लोग गुरुवार को भी घर से फरार रहें। दूसरी तरफ लालू की पत्नी महिलाओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर पति को गलत तरीके से हत्या में फंसाए जाने का आरोप लगाई। जिले के प्रभारी एसपी व अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीमें लगी है, जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें