फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव में गुरुवार की दोपहर एक महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। उधर विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस ने मृतका के भाई अजीत की तहरीर पर थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मृत रंजू देवी (22) की शादी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परसपुरा गांव निवासी सत्येंद्र से 15 जून 2018 को हुई थी। रंजू का मायका सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में है। गुरुवार को ससुरालियों ने रंजू के मायके वालों को सूचना दी कि आप की बेटी ने फांसी लगा ली। सूचना पाकर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों ने बताया कि रंजू को बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और गाड़ी और सोने की अंगूठी की मांग की जा रही थी। जिसके बदले हमने कई सामान भी दिए। फिर भी हमारी बेटी का गला दबाकर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अजीत की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया। इसमें मृतका के पति सत्येंद्र, जेठ नागेंद्र और देवेंद्र तथा दोनों जेठानी को नामजद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें