फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर युवक को मनबढ़ों ने पीटा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के करऊत ग्राम पंचायत स्थित डीह तिलक ठाकुर नहर पुलिया पर सोमवार को चार-पांच युवकों ने नसीराबाद ग्राम पंचायत निवासी योगेश सिंह (19) पुत्र उदय नरायन सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने जब युवक को सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़पते देखा तो थानाध्यक्ष को सूचित किया।
विज्ञापन

एसओ ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। योगेश को कुछ युवकों ने फोन कर नहर पुलिया पर बुलाया और जैसे ही वह पहुंचा, बुलाने वाले युवकों ने योगेश को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें