फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना की दो घटनाओं में घायल हुए युवकों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृत युवक कृष्णानंद (35) पुत्र स्व. नीधु मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव का था। वह बुधवार देर शाम अपने ससुराल ढ़ढवल जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। भाई श्याम लाल ने बताया कि वाराणसी ले जाते समय रास्ते में कृष्णानंद की मौत हो गई। श्यामलाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गुरुवार की देर शाम पुलिस को तहरीर दिया। इसमें उसने अज्ञात अज्ञात वाहन के चालक को आरोपित किया है। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी घटना बुधवार की देर रात को कटघरा शंकर गांव के पास घटी। यहां अनियंत्रित एक आटो गढ्ढे में पलट गया। इस दौरान आटो में सवार संदीप पुत्र झारखंडी बुरी तरह से घायल हुआ। संदीप को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी जमालपुर का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें