मऊ। सीतामढ़ी से आनंद विहार के बीच चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस की महिला बोगी में गुरुवार को दोपहर एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे सीतामढ़ी से लिच्छवी एक्सप्रेस मऊ जंक्शन पहुंची थी। इसमें एक वृद्ध के अचेत होने और उसके पास ही एक महिला के रोने की जानकारी पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज थाना के पिपरो गांव निवासी सच्चितानंद पांडेय 70 पुत्र स्व. राजनारायण के रूप में हुई। जीआरपी उपनिरीक्षक सियाराम यादव ने बताया कि मृतक अपनी बहु देवाती देवी के साथ अपने बेटे से मिलने के लिए गाजियाबाद जा रहा था। बताया कि बेल्थरारोड स्टेशन से आगे ट्रेन के चलने पर उसकी तबियत खराब होने पर वह अचेत हो गया। जहां डाक्टरों के ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।