फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटोरा में खैर के छह पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटोरा में खैर के छह पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी
विज्ञापन

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। वन खंड कटोरा कार्यालय से कुछ दूरी पर खैर के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। इस बारे में वन विभाग के कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा कि कटोरा में निजी भूमि के खैरों का कटान चल रहा है। वन काटुओं ने इसकी आड़ में साथ लगते वन में भी खैर के छह पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी और कुछ तो खैर के पेड़ जड़ों से ही निकलकर ले गए। वन बीट कटोरा वन परिक्षेत्र नगरोटा सूरियां के तहत आती है। बीट के वनरक्षक पंकज मेहरा ने कहा कि ये खैर के पेड़ किसी ने जलाने के लिए काटे होंगे। उधर, वन मंडल देहरा के डीएफओ राम कुमार डोगरा ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी और वन परिक्षेत्र अधिकारी से इसका जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें