शहर कोतवाली पुलिस द्वारा गुरुवार को गाजीपुर तिराहा स्थित लॉज में छापेमारी करके सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 12 युवक-युवतियों को दबोचा था। साथ ही सभी का देह व्यापार निवारण एक्ट में चालान कर उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड बनवाया। साथ ही देर रात 11 बजे के करीब सभी आरोपियों को जेल रवाना किया। पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा शुक्रवार को दिन भर होती रही।
बताते चलें कि शहर के गाजीपुर तिराहा पर चल रहे लाज की शिकायत कई बार पुलिस से स्थानीय लोगों ने किया था। गुरुवार को एक युवक ने यातायात कार्यक्रम के दौरान इस गोरखधंधे की सटीक जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों केे दी। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी के साथ लॉज पर छापेमारी की गई और वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। गुरुवार को लॉज से पकड़े गए युवक-युवतियों को चालान तो हो गया। मगर इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड लॉज संचालक अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। वहीं इस छापेमारी से चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं सूत्रों की माने तो अभी शहर में कई स्थानों पर पुलिस को ऐसी जानकारी मिल रही है और पुलिस पूरे सबूत के साथ वहां छापेमारी की योजना बना रही है। पुलिस शहर के कई ऐसे होटलों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। जहां बिना किसी आईडी के लड़के और लड़कियों को कमरा दिया जाता है। पुलिस ने सादे वेश में ऐसे होटलों पर कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए हैं।
00000इनसेट
मंगेतर जोड़ा भी गया जेल
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर लाज में छापेमारी के दौरान पकड़े गए 12 युवक- युवतियों में एक मंगेतर जोड़ा भी शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई में उनपर भी मुकदमा दर्ज हुुआ और वो भी जेल गए।