फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के 28 पोल लेकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के पिढ़वल मोड़ के पास रविवार की रात बिजली के 28 खंभे लेकर भाग रहे ट्रक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर शाम को ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ट्रक चालक के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिड़वल मोड़ से कुछ दक्षिण तरफ फोर लेन निर्माण के किनारे लगाने के लिए एनएचएआई की ओर लोहे के बिजली के खंभे गिराए गए थे। रविवार की रात 12 बजे एक ट्रक वहां आकर रुका। 10 -12 की संख्या में मजदूर ट्रक में 28 लोहे के खंभों को लाद दिए। वहां मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनको धमका दिया। खंभे ले जाने वालों ने कहा कि हम लोग विभाग के कार्य से ले जा रहे हैं। कर्मचारियों ने ठेकेदार को सूचित किया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर कोतवाली लिया। पूछताछ में मजदूरों ने अपना पता आजमगढ़ जनपद के छतवारा गाँव बताया। यह भी बताया कि रविवार की सुबह आजमगढ़ चौक पर मजदूरी के लिये आये थे। वहां एक व्यक्ति ने ट्रक से पोल लादने की बात कह कर ड्राइवर के साथ भेज दिया। इस बाबत ठेकेदार उमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें