फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा बंद कर घर से चोरों ने पांच लाख का सामान किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बोझीबाजार। घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपट्टी गांव में चोरों ने मंगलवार की रात एक मकान के कमरे में सो रही घर की गृहस्वामी के कमरे का दरवाजा बंदकर चोरी की घटना का अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखा 50 हजार नकदी समेत पांच लाख के जेवरात और कीमती सामान चुरा ले गए। घर में चोरी की जानकारी परिजनों को सुबह जगने पर हुई। इस संबंध में गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन

हाजीपट्टी निवासी सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल और उसके परिजन मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। जहां इसी दौरान सीढी के रास्ते से घुसे अज्ञात चोरों ने सो रही उसकी माता शंकुतला के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दिया, जिससे वह बाहर न निकल सके। इसके बाद चोरों ने घर के अलग अलग कमरों में रखा एक सूटकेस और पांच बक्से को तोड़कर उसमें रखा 50 हजार नकदी के साथ करीब पांच लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ले गए। सुबह होने पर घर की मालकिन शकुंतला की नींद खुली। वह कमरे से बाहर होने के लिए अंदर की सिटकनी खोली तो उन्हें दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस दौरान शकुंतला ने दरवाजा पीट कर परिवार के दूसरे सदस्यों को आवाज लगाई। इसपर परिवार के एक सदस्य ने दरवाजा खोलकर मालकिन को बाहर निकाला। गांव में चोरी की जानकारी होने पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें