थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में किराए के मकान में स्थापित मुर्गी दाना पोल्ट्रीफार्म की दुकान में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने फजी बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। जबकि दुकान मालिक उपेंद्र सिंह ने गोदाम का ताला तोड़कर 32 बोरा मुर्गी का दाना चुराने का आरोप लगाया।
असलपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में दुकान किराए पर लिए है। इसमें उपेंद्र मुुर्गी के दाना सहित अन्य सामान बेचने का काम करते है। शुक्रवार की रात चोर उपेंद्र के दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा 60 हजार रुपये मूल्य का 32 बोरी मुर्गी का दाना चुरा ले गए। उपेंद्र की सूचना पर पुलिस मामले को फर्जी बताकर रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर रही। पुलिस की मानें तो दुकान का स्टाक रजिस्टर और खरीद रसीद आदि को कब्जे में लेकर जांच की गई, तो चोरी की फर्जी निकली। पीड़ित ने चोरी 32 बोरा होना बताया है, जबकि स्टाक रजिस्टर में मात्र 30 बोरा चारा होना पाया गया।
चोरी की दूसरी घटना मुहम्मदाबाद गोहाना मार्ग पर मौजूद वलीनगर की है। डा. परमानंद पासवान के मकान में ताला खोलकर घुसे चोर बक्से से 32 हजार रुपया चुराकर ले गए। जबकि संदूक में मौजूद आभूषण को चोरों ने छोड़ दिया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थन पत्र सौंपा। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार का कहना है की, चोरी की दोनों घटनाएं संदेह के घेरे में है। जांच कराने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।