घोसी। बिजली विभाग की टीम ने बकाया अभियान को लेकर शनिवार को क्षेत्र के पिढ़सुई अहिलास गांव में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में बिना कनेक्शन के बिजली का प्रयोग करते पाए जाने पर चार ग्रामीणों के विरुद्ध कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
33/11 केवी टेसुपार उपकेंद्र के अवर अभियंता रोहित मौर्य ने बताया कि शनिवार को पिढ़सुई अहिलास में चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां टीम को बकाया राशि के चलते कनेक्शन काटे जाने के बाद भी विसई प्रसाद पुत्र शामू प्रसाद, भोलानाथ पुत्र विक्रम प्रसाद, कन्हैयालाल पुत्र चतुरी और संजय पुत्र चतुरीराम दुबारा अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करते पाए गए। टीम ने चारो आरोपियों के विरुद्ध घोसी कोतवाली में बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।