फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत पर परिवार के सदस्यों को की आरोपित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नरौनी गांव निवासी महिला शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र दी। इसमें पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या नहीं किया था। बल्कि उनकी हत्या की गई। पीड़िता ने इसके लिए ससुराल पक्ष के लोगों को आरोपित किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश थानाध्यक्ष मुहम्माबाद गोहना को दिया।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र देने वाली महिला पुष्पा पत्नी स्व. बृजेश ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति को परिवार के लोग आए दिन प्रताड़ित कर मारते पिटते थे। इसक्रम में 22 अगस्त की रात को उसके पति को परिवार के लोग भला बुरा बोले। इस दौरान उसने विरोध किया तो घर के लोगों ने उसे जबरदस्ती छत पर सोने के लिए भेज दिया। सुबह जब वह सो कर उठी और छत से नीचे आई तो देखी उसके पति का शव पड़ा था। महिला ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें