फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य और समर्थक को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। बंधे नाले के पानी को खुलवाने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उनके एक समर्थक को शुक्रवार की सुबह मछली मार रहे मनबढ़ों ने बंधक बना लिया, जबकि अन्य समर्थकों को लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। चोट लगने से मामूली रूप से घायल हुए लोगों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान मनबढ़ों ने दो लोगों की मोबाइल छीन ली, जबकि एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने बंधक बनाए गए दोनों लोगों को करीब 40 मिनट बाद मुक्त कराया। घटना के संबंध में छह नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद आसपास के गांव में तनाव है। अहरौला थाना क्षेत्र के परसोइया ताल से निकला नाला बहेरा आदि गांव होकर जाता है। इस नाले के जरिए ताल का पानी बाहर निकलता है। नाले के पानी को जगह-जगह बांधकर कुछ लोग मछली मारकर उन्हें बेच रहे हैं। जबकि पानी न निकलने से कई गांव के किसानों की धान की फसल डूबकर नष्ट हो रही। शुक्रवार की सुबह गोपाली पट्टी गांव के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, उनके समर्थक अभयपुर गांव निवासी तीरथ कन्नौजिया आदि नाले का पानी खुलवाने के लिए बहेरा गांव पहुंचे। जहां मौजूद मछली मारने वालों ने राजेश और तीरथ को बंधक बना लिया। साथ ही अन्य समर्थकों पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। इससे कई लोग मामूली रूप से घायल हुए और भागने लगे। इस दौरान मनबढ़ों ने दो लोगों की मोबाइल छीन ली, जबकि कमालपुर गांव निवासी राजेश निषाद की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला कई गांव से जुड़ा होने की वजह से दोनों पक्षों के लोग जुट गए। स्थिति तनावपूर्ण होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे डायल 100 की पुलिस ने बंधक बनाए गए राजेश यादव और तीरथ कन्नौजिया को मुक्त कराया। इनके समर्थन मेें क्षेत्र के तमाम लोग अहरौला थाने पहुंचे। जहां सामूहिक हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने छह लोगों को नामजद और 20 से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें