फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक के आधार पर पुलिस ने दो सराफा कारोबारियों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाने की पुलिस ने आठ माह पूर्व हुई चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए दो सराफा कारोबारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। गुरुवार की शाम छह बजे के करीब पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से सराफा कारोबारियों में हड़कंप मचा है। हालांकि इस धरपकड़ की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मांने तो आठ माह पूर्व सरायखंसी थाने के सलहाबाद बाजार स्थित सराफा की दुकान में चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस के हाथ एक चोर चढ़ा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस गुरुवार की शाम को छह बजे के करीब पिपरीडीह और बढुआ गोदाम बाजार में दुकान करने वाले दो सराफा कारोबारियों को हिरासत में ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें