मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलासुल्तानपुर में बुधवार को श्रावस्ती माडल के अंतर्गत सड़क मार्ग से कब्जा हटाने गई राजस्व टीम तथा भूमि के मालिक सहित अन्य लोगों पर अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।मौके परपहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलासुल्तानपुर निवासी रामप्रवेश राय, राकेश राय के गांव स्थित आराजी नंबर 430 तथा सड़क के कुछ भाग पर गांव के अराजकतत्वों ने मड़ई तथा अन्य निर्माण कार्य कराकर अतिक्रमण कर लिया था। जिसे लेकर पूर्व में पुलिस ने अतिक्रमणकारियों से एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का समझौता कराया था।इसके बावजूद दबंगों ने उक्त जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया।तहसील प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई गई। प्रभारी तहसीलदार सर्वेश सिंह के निर्देश पर अभियान के तहत बुधवार को अतिक्रमण हटाने गांव पहुंची तो आरोपियों ने विरोध करते हुए टीम पर पथराव शुरू कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग में चालान करते हुए अतिक्रमण हटवाया। टीम के चले जाने के बाद अतिक्रमणकारियों ने किसान राकेश राय परिजनों पर धावा बोल दिया और उन्हे मारा पीटा। साथ ही मोटरसाइकल क्षतिग्रस्त कर दी। उन्हे फंसाने के लिए आरोपियों ने स्वयं अपनी मड़ई में आग लगाई तथा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस उपद्रवियों को हिरासत में लेकर थाने लाई।