फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप : हत्या का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परशुरामपुर में युवती और विशुन के पुरवे में अधेड़ की लाश मिलने की घटना का खुलासा पुलिस तीन सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं कर सकी। मामले का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से एक तरफ जहां लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ घटना को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी थी लेकिन आज तक पुलिस इस बात का खुलासा नहीं कर पाई कि युवती की हत्या की गई है, या फिर उसने आत्महत्या की। युवती की मौत के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बीते दिनों दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। लेकिन पुलिस के साथ कोई सफलता नही लगी है।
विज्ञापन

बताते चलें 20 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव में नहर के किनारे शीशम के पेड़ से युवती की लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवती के शव की शिनाख्त होने पर लोग उसकी मौत को लेकर तरह-तरह के प्रश्न उठा रहे थे। बाद में परिवार के सदस्यों ने मुंह खोला इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किया। बाद में तीनों को पुलिस ने यह कहते हुए छोड़ दिया कि कोई सबूत नहीं मिला। युवती के परिवार से मिलने के बाद जनवादी पार्टी के लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म होने और बाद में उसकी हत्या करने के लिए शव को पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया। जांच समिति ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले मृतका की मां को ब्लैकमेल करके इस गंदी हरकत को अंजाम दिए थे। लेकिन आज भी युवती की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या किया, इसकी पुष्टि नहीं करपा रही। अब पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि कही इस हत्या के पीछे कोई और तो नहीं न है जो अपनी राजनीतिक दुश्मनी साध रहा है। यही हाल उसी दिन महुआनी निवासी दुबारी के विशुन के पुरवे में मिली राममिलन उर्फ बाढु चौहान की हत्या की गुत्थी भी पुलिस आज तक नही सुलझा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें